Jammu and Kashmir assembly polls: Amit Shah आज जारी करेंगे भाजपा का "संकल्प पत्र", पार्टी कार्यकर्ताओं से होगी मुलाकात

By रितिका कमठान | Sep 06, 2024

जम्मू कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियां की जा रही है। चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के लिए शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र जारी करेंगे। संकल्प पत्र जारी करने के लिए अमित शाह दो दिनों की जम्मू कश्मीर दौरे पर भी है।

अपने दौरे के पहले दिन अमित शाह पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगे। इसके बाद शाम को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडलों के साथ बैठक करेंगे। शनिवार को अमित शाह जम्मू में भाजपा के अभियान की आधिकारिक शुरुआत करेंगे, जहां उनका एक शहरी रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

अमित शाह के जम्मू कश्मीर से संबंधित पूरे कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी है। वहीं भाजपा जम्मू जिले को बहुत महत्वपूर्ण मानती है, जिसमें 11 विधानसभा क्षेत्र हैं। 2014 के चुनावों में पार्टी ने इनमें से नौ सीटें जीती थीं, जिससे उसकी कुल संख्या 25 हो गई थी। अमित शाह के दौरे से पहले जम्मू और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।दो प्रमुख स्थानों पर बहुस्तरीय व्यवस्था की गई है। इसमें चन्नी इलाके के एक होटल में स्थित भाजपा का मीडिया सेंटर भी शामिल है।

 

भाजपा ने की उम्मीदवारों की घोषणा

चार उम्मीदवारों की सूची जारी होने के साथ ही भाजपा ने अब 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए 51 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। विधानसभा चुनाव 18 सितंबर से शुरू होंगे। केंद्र शासित प्रदेश में दूसरा चरण 25 सितंबर को और तीसरा चरण 1 अक्टूबर को होगा। भारत निर्वाचन आयोग हरियाणा के साथ 8 अक्टूबर को नतीजे घोषित करने वाला है। भाजपा के अभियान को और गति मिलने की उम्मीद है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वरिष्ठ नेता भी केंद्र शासित प्रदेश में रैलियों को संबोधित करने वाले हैं।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार