PNB Metlife की हिस्सेदारी 185 करोड़ रुपये में बेचेगा जम्मू एंड कश्मीर बैंक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 17, 2019

नयी दिल्ली। जम्मू एंड कश्मीर बैंक ने रविवार को कहा कि उसने पीएनबी मेटलाइफ इंडिया की अपनी हिस्सेदारी ओमान इंडिया ज्वायंट इंवेस्टमेंट फंड 2 को 185 करोड़ रुपये में बेचने की पेशकश की है। बैंक ने शेयर बाजार से कहा कि उसने पीएनबी मेटलाइफ के 4.10 करोड़ शेयर बेचने का प्रस्ताव किया है। उसने कहा कि यह बिक्री बीमा नियामक की मंजूरी समेत अन्य शर्तों को पूरा करने पर निर्भर करेगी।

पीएनबी मेटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस मेटलाइफ इंटरनेशनल होल्डिंग्स, पंजाब नेशनल बैंक, जममू एंड कश्मीर बैंक, एम पलोनजी एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड का संयुक्त उपक्रम है। जम्मू एंड कश्मीर बैंक की इसमें पांच प्रतिशत हिस्सेदारी है।

प्रमुख खबरें

Chittorgarh में 4 करोड़ का गांजा बरामद, तीन ट्रकों के साथ 7 तस्कर पकड़े गए

Asian Games में भारत का Surfing डेब्यू, पहले दौर की हीट में Sugar Shanti और Kamali Prakash पिछड़ीं

कर्नाटक: BJP नेता R Ashok ने सूखा राहत राशि को बताया अपर्याप्त, कर्ज माफी की उठाई मांग

लोकतंत्र को नादिरशाही में बदलने में जुटी मोदी सरकार: Ashok Gehlot का बड़ा आरोप