जम्मू-कश्मीर: कोरोना वायरस को रोकने के लिए भाजपा नेता ने किया हवन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2021

जम्मू। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू-कश्मीर इकाई के उपाध्यक्ष युद्धवीर सेठी ने कोरोना वायरस से छुटकारा पाने के लिए शनिवार को एक हवन का आयोजन किया। भाजपा के एक प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी। प्रवक्ता के मुताबिक कोविड-19 संबंधी सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए हवन का आयोजन किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि इस अवसर पर पार्टी नेता अनिल मासूम, अजित योगी, परवीन कर्णी, पवन शर्मा, रोशन लाल शर्मा और सतीश कुमार मौजूद रहे।

प्रमुख खबरें

Finance Ministry की सख्त निगरानी, UPI मर्चेंट चार्ज का बोझ ग्राहकों पर नहीं डालने के निर्देश

हिंदी सेवा का अमित दृष्टांत

ट्रंप के 100 टैरिफ पर टूट पड़े भारत-चीन, हिला डाला अमेरिका!

Bihar के ईंट-भट्ठा संचालकों के लिए OTS योजना मंजूर, मूलधन चुकाने पर ब्याज होगा माफ