जम्मू-कश्मीर सरकार टीटवाल में शारदा मंदिर में ‘यात्री निवास’ बनाने की योजना बना रही है : उमर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2025

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार दो साल पहले नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास टीटवाल में खोले गए शारदा मंदिर में ‘यात्री निवास’ बनाने की योजना बना रही है।

शारदा बचाओ समिति ने 2023 में नियंत्रण रेखा के पास अंतिम गांव टीटवाल में मां शारदा देवी मंदिर की स्थापना की, जो तीर्थयात्रियों के लिए आधार शिविर के रूप में कार्य करेगा।

कश्मीरी पंडित पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में शारदा पीठ कॉरिडोर बनाने की मांग कर रहे हैं। सीमावर्ती पर्यटन की अपार संभावनाओं को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने संबंधित विधायकों से सरकार को अपने घरों को होमस्टे में परिवर्तित करने के इच्छुक परिवारों को पंजीकृत करने में सहायता करने का अनुरोध किया।

पर्यटन विभाग भी संभाल रहे अदुल्ला ने कहा कि विभाग ने अब तक करनाह में छह और टीटवाल में पांच होमस्टे पंजीकृत किए हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय आबादी को आय के अवसर प्रदान करने के लिए और अधिक काम करने की आवश्यकता है।

प्रमुख खबरें

Bollywood Wrap Up | National Film Awards 2026 | गुजरात के केवड़िया में सजी दिग्गजों की महफिल | Anant Nag, Mammootty, Yami Gautam ने जीता अवॉर्ड

Shreyas Iyer बोले, सानो की टर्निंग पिच पर बैटिंग थी मुश्किल, Asian Games के लिए मिला अभ्यास

Donald Trump से मिलेंगे British PM Andy Burnham, UN में उठाएंगे AI और Middle East का मुद्दा

Jamui मामले पर Tejashwi Yadav का हमला, CM Samrat Choudhary से मांगा इस्तीफा