By अभिनय आकाश | Mar 14, 2023
जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि उनकी सुरक्षा कम कर दी गई है। सत्यपाल मलिक ने कहा कि जेड प्लस सुरक्षा कवर के बजाय अब उनकी सुरक्षा के लिए एक निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) तैनात किया जाएगा। जम्मू और कश्मीर, मेघालय और गोवा के राज्यपाल के रूप में कार्य करने वाले सत्य पाल मलिक ने इंडिया टुडे के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि उनकी सुरक्षा इसलिए छीन ली गई क्योंकि उन्होंने किसानों के मुद्दे और केंद्र की अग्निवीर योजना पर बात की थी।
सत्यपाल मलिक ने कहा कि मैं कहना चाहूंगा कि मैं किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं हो रहा हूं। मैं कोई राजनीतिक व्यक्ति नहीं हूं। लेकिन अगर मुझे कुछ होता है तो कृपया दिल्ली आ जाइए।