Jammu and Kashmir: संयुक्त ऑपरेशन दो टेरर मॉड्यूल का हुआ पर्दाफाश, आठ आतंकी गिरफ्तार

By अंकित सिंह | Aug 18, 2023

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पर एक और कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने घाटी में हथियारों और गोला-बारूद के साथ कम से कम आठ आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह आतंकवाद के खिलाफ भारत की बड़ी सफलता है। एसएसपी बारामूला आमोद अशोक नागपुरे ने कहा कि हमने दो आतंकी मॉड्यूल का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है। पहले मॉड्यूल का भंडाफोड़ 8 अगस्त को हुआ था। बारामूला पुलिस और सेना की 16 सिख लाइट इन्फैंट्री की संयुक्त सेना ने सीमा पार से तीन आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से ग्रेनेड बरामद किए। 

इसे भी पढ़ें: Kashmir में तिरंगे से हारा Terror, 15 August पर पहली बार इंटरनेट बंद नहीं रहा, रास्तों पर कंटीले तार नहीं लगे, लोगों ने खुलकर मनाया स्वतंत्रता दिवस

आतंकवादियों के दो सहयोगी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकवादियों के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से दो ग्रेनेड और पिस्तौल की आठ गोलियां बरामद की गई हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके में शेर कॉलोनी तारजू में स्थापित एक संयुक्त जांच चौकी पर सुरक्षा बलों ने दो लोगों को रोका। दोनों ने संयुक्त दल को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। उनकी पहचान दरनाम्बल तारजू के निवासी मंजूर अहमद भट और तनवीर अहमद लोन के रूप में हुई।

प्रमुख खबरें

Dharmendra Pradhan का नहीं होगा इस्तीफा! कितना कामयाब रहा CJP का चलो संसद आंदोलन ?

मैड्रिड में Spain World Cup Victory का भव्य जश्न, 20 लाख प्रशंसकों के साथ सड़कों पर उतरा जनसैलाब

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांगा

CJP Protestors की मदद के लिए AAP ने शुरू की हेल्पलाइन, Kejriwal ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना