जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की नापाक हरकत, प्रवासी मजदूर की गोली मारकर की हत्या

By निधि अविनाश | Aug 12, 2022

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकियों ने अपनी नापाक हरकत को अंजाम देते हुए एक प्रवासी मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना सोदनारा सुंबल की है। मृतक की पहचान बिहार के मधेपुरा के रहने वाले मोहम्मद अमरेज के रूम में हुई है। हमलावरों ने प्रवासी मजदूर को बांदीपोरा के अजास इलाके में गोली मारी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी ने आचार्य विनोबा भावे से की वेंकैया नायडू की तुलना, 3 पन्ने का पत्र लिखकर कहीं ये बात

बाद में उसे अस्पताल लाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। कश्मीर जोन पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 'मथ्यरात्रि आतंकवादियों ने बांदीपोरा में एक बिहार के प्रवासी मजदूर मोहम्मद अमरेज पुत्र मोहम्मद जलील को गोली मारकर घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए अस्पातल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।'बता दें कि जम्मू में हत्या का इस हफ्ते दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले भी एक प्रवासी मजदूर मोहम्मद मुमताज की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा