Jammu-Kashmir : पुलवामा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2024

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में इस सप्ताह की शुरुआत में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत के मामले में बुधवार को मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने हालांकि पाला की मौत के कारणों पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन मृतक के परिवार ने आरोप लगाया कि हिरासत में यातना के कारण उसकी मौत हुई। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम किये जाने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिया गया।

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने हिरासत में हुई मौत की निष्पक्ष जांच की मांग की। मुफ्ती ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, पुलवामा में मादक पदार्थ से जुड़े एक मामले के आरोपी इम्तियाज अहमद की पुलिस हिरासत में मौत हो गई, जबकि दूसरा आरोपी बादामी बाग के बेस अस्पताल में जिंदगी और मौत से के बीच झूल रहा है। इम्तियाज के परिवार का दावा है कि पूछताछ के दौरान उसे गंभीर चोटें आईं। सच्चाई का पता लगाने के लिए निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए।

प्रमुख खबरें

US-Israel Iran War Day 38 Updates: Strait of Hormuz पर Trump की Deadline से पहले बड़ा खेल, हवाई हमले में ईरान के खुफिया प्रमुख की मौत

इस छोटे से डिवाइस ने कैसे पूरे ईरानी सैनिकों को बनाया बेवकूफ? पलक झपकते ही हो गया दुनिया का सबसे हैरतअंगेज रेस्क्यू

Hormuz के खतरनाक रास्ते पर भारत का जलवा, एक और जहाज ने सफलतापूर्वक पूरा किया अपना मिशन

कोरिया से वियतनाम, अफगानिस्तान से ईरान...किसी मोड़ पे हारा, किसी मोड़ पे जीत गया, अमेरिका के युद्धनीति वाले इतिहास का एक और दौड़ बीत गया?