जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक सैन्य अधिकारी, दो अन्य के खिलाफ आरोप-पत्र दायर किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 27, 2020

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस साल जुलाई में शोपियां में कथित फर्जी मुठभेड़ मामले में सेना के एक अधिकारी समेत तीन लोगों के खिलाफ आरोप-पत्र दायर किया है। उस मुठभेड़ में तीन नागरिकों की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि आरोप पत्र शनिवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत, शोपियां में दायर किया गया। उन्होंने कहा कि आरोप पत्र में सेना की 62 राष्ट्रीय राइफल्स के कैप्टन भूपिंदर, बिलाल अहमद और ताबिश अहमद को कथित फर्जी मुठभेड़ में उनकी भूमिका के लिए आरोपी बनाया गया है। मुठभेड़ में मारे गए युवक राजौरी जिले के रहने वाले थे। सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने जुलाई में शोपियां जिले में अम्शीपुरा मुठभेड़ मामले में शामिल दो लोगों के खिलाफ साक्ष्यों का सारांश पूरा कर लिया है। 

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने घेरा तो मोदी सरकार ने दिया करारा जवाब! समझिये Starlink का भारत में प्रवेश क्यों अटका हुआ है?

Sonbhadra Police ने ड्रग तस्करी के पांच मामलों में 5.32 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त की

Nana Patekar का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, Pune फार्महाउस में दी जाएगी विदाई

दिग्गज अभिनेता Nana Patekar का राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार, महाराष्ट्र सरकार का फैसला