Jammu and Kashmir: पुलिस ने सांबा में संदिग्ध पैकेट से हथियार और विस्फोटक बरामद किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2023

सांबा/जम्मू। जम्मू कश्मीर में सोमवार को सांबा जिले में एक पैकेट से हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। यह पैकेट अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार से ड्रोन के जरिए गिराये जाने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि राख बरोतिया में रेलवे लाइन के पास सोमवार को तड़के मिले पैकेट में से तीन चीन निर्मित पिस्तौल, कुछ ग्रेनेड, कारतूस तथा अन्य सामान मिला है। सांबा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुरेंद्र चौधरी ने संवाददाताओं को बताया, “ हमें विजयपुर पट्टी के राख बरोतिया में खेतों में एक संदिग्ध पैकेट पड़े होने की सूचना मिली। हमने तुरंत पुलिस, बम निरोधक दस्ते और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीमों को मौके पर भेजा।”

प्रमुख खबरें

Tihar Jail में गैंगस्टर नवीन बाली और ढिल्लू का हंगामा, अधिकारियों से की हाथापाई

बिहार में बाढ़ नियंत्रण के लिए Water Grid और गाद निकासी जरूरी: Nitin Gadkari

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान