जम्मू कश्मीर और लद्दाख भारत की मुख्यधारा से पूरी तरह जुड़े : सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 03, 2021

नयी दिल्ली। सरकार ने बुधवार को बताया कि जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले, संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटाने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किए जाने के बाद अस्तित्व में आए दोनों नए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख भारत की मुख्यधारा से पूरी तरह जुड़ गए हैं। गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह भी बताया कि अगस्त 2019 के बाद से जम्मू कश्मीर में 613 अलगाववादियों, आतंकवाद को परोक्ष रूप से समर्थन देने वालों और पथराव करने वालों को हिरासत में लिया गया। बाद में इनमें से 430 को रिहा कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने 5 लाख वेब वॉरियर्स की सेना तैयार करने की बनाई योजना, भाजपा को घेरने की करेंगे कोशिश

उन्होंने बताया कि पंचायती राज संस्थानों, ब्लॉक विकास परिषदों और जिला विकास परिषदों के चुनाव कराए जाने के बाद जम्मू कश्मीर में जमीनी स्तर पर तीन स्तरीय लोकतांत्रिक व्यवस्था स्थापित हुई है। मंत्री ने एक अन्य प्रश्न के उत्तर में कहा कि सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा ‘‘एक अगस्त 2019 से जम्मू कश्मीर में 613 अलगाववादियों, आतंकवाद को परोक्ष रूप से समर्थन देने वालों और पथराव करने वालों को हिरासत में लिया गया।

नियमित समीक्षा और जांच के आधार पर बाद में इनमें से 430 को रिहा कर दिया गया।’’ रेड्डी ने बताया कि जम्मू कश्मीर प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्र शासित प्रदेश में फिलहाल कोई भी व्यक्ति नजरबंद नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि जम्मू कश्मीर प्रशासन ने 25 सितंबर 2020 को 1,352.99 करोड़ रुपये का एक कारोबार पुनर्जीवन पैकेज स्वीकृत किया था। इसमें से 31 दिसंबर 2020 तक 434.08 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए।

प्रमुख खबरें

Karnataka ने Amazon और Swiggy Instamart के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए, धतूरा बेचने पर रोक

Colombo Test Match India vs Sri Lanka | कोलंबो में भारत का दबदबा जारी, दूसरे दिन श्रीलंका को बैकफुट पर धकेला

25 August History: Shane Warne के 400 टेस्ट विकेट और भारत की विश्व कप जीत

Chhatrapati Sambhajinagar हादसा: रिश्तेदार ने Mobile फोन विवाद को बताया अफवाह