जम्मू-कश्मीर चुनावः कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में खरगे, सोनिया, राहुल और प्रियंका का नाम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 06, 2024

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से जारी स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा का नाम शामिल है।

कांग्रेस के चुनाव प्रचारकों की सूची में शामिल 40 नेताओं में पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रमुख तारिक हमीद कर्रा, जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विकार रसूल वानी, वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद, अजय माकन, सैयद नसीर हुसैन, रजनी पाटिल, राजीव शुक्ला और मनीष तिवारी का भी नाम है।

कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा, सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत, अमेठी के सांसद किशोरीलाल शर्मा, एनएसयूआई प्रभारी कन्हैया कुमार और भारतीय युवा कांग्रेस के प्रमुख श्रीनिवास बीवी का नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है। जम्मू-कश्मीर की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी।

प्रमुख खबरें

GST Council ने दी राहत, फार्मा कंपनियों को एक्सपायर दवाओं और नमूनों पर मिलेगा ITC

MEA Briefing में पूछा गया अमेरिकी हरकत और JD Vance की बदजुबानी पर सवाल, India ने Trump प्रशासन कर दिया तीखा पलटवार

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks