Jammu-Kashmir Elections: महबूबा मुफ्ती का आरोप, बीजेपी की प्रॉक्सी है इंजीनियर रशीद की पार्टी

By अंकित सिंह | Sep 09, 2024

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने इंजीनियर रशीद की पार्टी अवामी इत्तिहाद पार्टी (एआईपी) पर केंद्र सरकार की नई प्रॉक्सी होने का आरोप लगाया है। मुफ्ती ने सवाल किया कि जेल में होने के बावजूद राशिद की पार्टी कई क्षेत्रों में चुनाव कैसे लड़ पा रही है और उनकी फंडिंग कहां से हो रही है। अनंतनाग में मीडिया को संबोधित करते हुए मुफ्ती ने दावा किया कि कल हमारे उम्मीदवार पर शोपियां के बालपोरा में एआईपी कार्यकर्ताओं द्वारा लाठियों से हमला किया गया था। अब वह टूटी हुई पसलियों के साथ श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में नियंत्रण रेखा पर सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम की, दो आतंकवादी ढेर

उन्होंने इस बात पर भी आक्रोश जताया कि उनके उम्मीदवार पर हमले के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी। उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि एक जानलेवा हमला किया गया और फिर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर के लोगों को छद्म पार्टियों के जाल में फंसने से बचने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि उनके पीछे शक्तिशाली ताकतें हैं जो कश्मीर के वोटों को विभाजित करने की कोशिश कर रही हैं, जिसका मुख्य लक्ष्य पीडीपी है। पीडीपी एकमात्र पार्टी है जो कश्मीरी लोगों के लिए खड़ी है और 2019 के अन्याय के लिए लड़ती है। एआईपी सहित अन्य पार्टियां और निर्दलीय, सरकार द्वारा वित्त पोषित और संरक्षित किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा