Jammu-Kashmir: किश्तवाड़ में बादल फटने से तबाही की आशंका, राहत और बचाव कार्य जारी

By अंकित सिंह | Aug 14, 2025

किश्तवाड़ जिले के पद्दार ताशोती इलाके में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई और एक लंगर (सामुदायिक रसोई) शेड बह गया। किश्तवाड़ के उपायुक्त के अनुसार, हताहत होने की आशंका है, हालाँकि आधिकारिक पुष्टि का इंतज़ार है। श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 4-6 घंटों में जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश, हल्की बारिश, गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

इसे भी पढ़ें: Uri में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, Samba Border में रात का कर्फ्यू, Kulgam Operation अब अंतिम चरण में

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल कार्यालय ने ट्वीट किया कि चोसिटी किश्तवाड़ में बादल फटने की घटना से व्यथित हूँ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। सिविल, पुलिस, सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ अधिकारियों को बचाव और राहत अभियान को मजबूत करने और प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया गया है।

किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज शर्मा ने बताया कि किश्तवाड़ के चशोती क्षेत्र में अचानक बाढ़ आ गई है, जो मचैल माता यात्रा का प्रारंभिक बिंदु है। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। विधायक सुनील कुमार शर्मा कहते हैं, "हमारे पास अभी तक कोई संख्या या डेटा नहीं है, लेकिन वहां भारी नुकसान की आशंका है। फिलहाल हमारे पास कोई संख्या या डेटा नहीं है। यात्रा जारी रहने के कारण इलाका भीड़भाड़ वाला है। मैं एलजी से बात करूंगा और बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ टीम की मांग करूंगा।"

प्रमुख खबरें

Lewis Hamilton की Barcelona में धमाकेदार वापसी, Ferrari को दिलाई सीजन की पहली जीत

Organic और Zero Maida प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले सावधान! FSSAI ने कई Brands को भेजा नोटिस।

G7 Summit से पहले France में हलचल तेज, क्या होगी PM Modi और Donald Trump की मुलाकात? इन मुद्दों पर नजर।

Dharamsala में Shubman Gill और KL Rahul का तूफान, Team India ने Afghanistan को बुरी तरह हराया