Jammu-Kashmir का लिथियम भंडार ‘लूटा’ जाएगा, महबूबा मुफ़्ती ने BJP पर लगाया आरोप, कहा- भाजपा सरकार कंपनियों को ‘उपहार’ में दे देगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2024

श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को आरोप लगाया कि जम्मू कश्मीर में लिथियम भंडार उन कंपनियों को उपहार में दे दिया जाएगा जो बाद में केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी को अवैध आय का एक हिस्सा दान करेंगी। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मीडिया की एक खबर पर प्रतिक्रिया दे रही थीं जिसमें कहा गया था कि सरकार जम्मू कश्मीर में लिथियम ब्लॉक की फिर से नीलामी करेगी।

इसे भी पढ़ें: Samajwadi Party उम्मीदवार Dharmendra Yadav के खिलाफ मामला दर्ज, आचार संहिता उल्लंघन का है आरोप

उन्होंने कहा, अब जब भाजपा और पूंजीपतियों के बीच सांठगांठ उजागर हो गई है, तो यह सही स्पष्टीकरण मिलता है कि भारत सरकार लद्दाखियों की वैध मांगों को क्यों नजरअंदाज कर रही है। सोनम वांगचुक की खराब सेहत संबंधी परेशान करने वाले वीडियो भी जरा सहानुभूति या चिंता उत्पन्न नहीं करते। वांगचुक केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लिए राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची के तहत संवैधानिक सुरक्षा उपायों के समर्थन में भूख हड़ताल पर हैं।

प्रमुख खबरें

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump