मनोज सिन्हा का इस बार किस्मत ने दिया साथ, जम्मू-कश्मीर को मिले सौम्य स्वभाव वाले LG

By अजय कुमार | Aug 07, 2020

2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिले शानदार बहुमत के बाद उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनते-बनते रह जाने वाले और 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत नहीं हासिल कर पाने के कारण केन्द्रीय मंत्री पद गंवाने वाले पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता मनोज सिन्हा के साथ अब किस्मत ने किसी तरह का कोई मजाक नहीं किया, जिसके चलते मनोज सिन्हा जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल बन गये हैं। उन्हें गिरीश चंद्र मुर्मू की जगह जम्मू-कश्मीर का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। गिरीश ने उपराज्यपाल पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का नया उपराज्यपाल बनाया गया है। जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन होने के बाद बीते साल 31 अक्टूबर को मुर्मू ने पहले उपराज्यपाल के रूप में यह पद संभाला था। मनोज सिन्हा जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन के बाद के दूसरे उप-राज्यपाल होंगे। मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल बनाए जाने से कुछ लोगों का आश्चर्यचकित हो जाना स्वाभाविक है, क्योंकि उपराज्यपाल की रेस में जिन लोगों का नाम चल रहा था, उसमें मनोज सिन्हा शामिल नहीं थे।

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार ने UP से बनाए सबसे ज्यादा राज्यपाल, जानिए कौन कहां हैं नियुक्त

मनोज सिन्हा के उपराज्यपाल पद पर नियुक्ति के बाद आया जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला का ट्वीट काफी सटीक रहा। उन्होंने कहा, ‘कल रात एक या दो नाम थे, जिनके नाम सामने आए थे और इनका नाम उनके बीच नहीं था। आप इस सरकार पर हमेशा भरोसा कर सकते हैं कि ये स्रोतों से पहले लगाए गए किसी भी कयास के विपरीत अप्रत्याशित नाम सामने आता है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 के हटाए जाने की पहली वर्षगांठ पर बुधवार देर शाम, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। मुर्मू के इस्तीफे की खबर से प्रशासन खेमे से लेकर सियासी पार्टियों में हड़कंप मंच गया था। मुर्मू ने देर रात राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को इस्तीफा भी सौंप दिया था। वहीं, मुर्मू के इस्तीफे का कारणों का पता नहीं चला, लेकिन अफवाहें थीं कि कुछ वरिष्ठ नौकरशाहों के कामकाज से वह खफा थे। लेकिन इन अफवाहों पर तब विराम लग लगया जब मुर्मू को केंद्र में सीएजी का पद दिया गया।

-अजय कुमार 

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-Election की मतगणना शुरू