Jamtara Train Accident की निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि जवाबदेही तय हो : खरगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 29, 2024

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने झारखंड के जामताड़ा में हुए रेल हादसे में कुछ लोगों की मौत होने पर बुधवार को दुख जताया और कहा कि रेल मंत्रालय को इस घटना की जिम्मेदारी लेते हुए निष्पक्ष जांच करानी चाहिए ताकि जवाबदेही तय हो सके।

खरगे ने एक्स पर पोस्ट किया, झारखंड के जामताड़ा में हुई रेल दुर्घटना बेहद हृदयविदारक है। कई लोगों की जान जाने का समाचार अत्यंत दुःखद है। मृतकों के परिवारजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं और हम घायलों के अति-शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करते हैं।

उन्होंने कहा कि रेलवे व शासन-प्रशासन को त्वरित राहत-बचाव का काम करना चाहिए और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हर संभव मदद करनी चाहिए। खरगे ने कहा, रेल मंत्रालय को इस दर्दनाक हादसे की ज़िम्मेदारी लेते हुए, इसकी निष्पक्ष जाँच करानी चाहिए, ताकि जिससे सुरक्षा में चूक हुई है, उसकी जवाबदेही तय हो।

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी