जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेता अमित जोगी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री राव से की मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 02, 2023

हैदराबाद। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी के बेटे एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेता अमित जोगी ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष एवं तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से मुलाकात की। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, जेसीसी (जे) छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी अपनी पार्टी के नेताओं के साथ बुधवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय-सह-आधिकारिक आवास ‘प्रगति भवन’ पहुंचे और राव के साथ बैठक की। राष्ट्रीय राजनीति में वैकल्पिक राजनीतिक ताकतों की जरूरत पर जोर देने वाले पूर्व विधायक अमित जोगी ने बीआरएस के गठन का स्वागत किया।

प्रमुख खबरें

Nepal के Gorkha में Budhi Gandaki नदी की बाढ़ से भारी तबाही, 82 बचाए गए

Delhi में Jantar Mantar की तरफ मार्च कर रहे 200 से अधिक प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

स्मृति मंधाना बनीं यूनिसेफ इंडिया की सेलिब्रिटी एडवोकेट, लड़कियों के लिए करेंगी काम

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार एजेंसी OHCHR के बयान को भारत ने बताया अस्वीकार्य हस्तक्षेप