By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 17, 2020
पणजी। गोवा में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिये लागू जनता कर्फ्यू के दौरान बृहस्पतिवार को रात आठ बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। राज्य सरकार ने 10 अगस्त तक रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक जनता कर्फ्यू की घोषणा की है।
इसके अलावा 17,18 और 19 जुलाई को लॉकडाउन लागू रहेगा। जनता कर्फ्यू के दौरान सभी गैर-जरूरी गतिविधियों के लिये आवाजाही पर पाबंदी लगा दी गई है। गोवा में कोविड-19 के संक्रमित मरीजों की संख्या 3108 हो गयी है।