Anant & Radhika Pre-Wedding Celebration । पिटबुल और कैटी पेरी ने बांधा सुरों का समा, जान्हवी-शिखर के रोमांटिक पल कैमरे में कैद

By एकता | Jun 02, 2024

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का दूसरा राउंड खत्म हो चुका है, जो बेहद शानदार था। अंबानी और मर्चेंट का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 29 मई को इटली के एक लग्जरी क्रूज पर शुरू हुआ था। इस सेलिब्रेशन का सबसे चर्चित इवेंट ला डोल्से वीटा रहा, जिसमें हॉलीवुड के मशहूर स्टार पिटबुल और कैटी पेरी ने परफॉर्म कर समा बांधा। इन दोनों के अलावा बॉलीवुड सिंगर गुरु रंधावा ने भी स्टेज पर धुनों से मेहमानों का मनोरंजन किया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के वीडियोज

सोशल मीडिया पर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन से कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में, पिटबुल और कैटी पेरी स्टेज पर अपने हिट ट्रैक गाते नजर आ रहे हैं। एक अन्य वीडियो में, अभिनेता शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान के साथ बैठकर प्रदर्शन का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके बेटे अबराम भी उनके बगल में बैठे नजर आ रहे हैं। एक अन्य वीडियो में, शाहरुख खान, गौरी खान, अबराम के साथ अभिनेता रणबीर कपूर को खड़े देखा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: Raveena Tandon ने नशे में बुर्जुर्ग महिला से की मारपीट? वायरल हो रहे वीडियो की क्या है सच्चाई

बॉयफ्रेंड शिखर पहारिया के साथ जान्हवी के रोमांटिक पल

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन से अभिनेत्री जान्हवी कपूर और उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहारिया का एक रोमांटिक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में, जान्हवी अपने बॉयफ्रेंड को खाना खिलाती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री और उनके बॉयफ्रेंड के ये रोमांटिक पल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसके अलावा इटली से सारा अली खान, अनन्या पांडे, शनाया कपूर और सुहाना खान की भी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

प्रमुख खबरें

Siang Project: अरुणाचल में बांध विरोधी प्रदर्शनकारी एक माह बाद जेल से रिहा

Maharashtra ATS ने Dombivli से दबोचा 10 लाख का इनामी नक्सली Sanjay Yadav

Delhi AQI 369 दर्ज, दिवाली से पहले शहर में छाई धुंध

Commonwealth Games में भारत को स्वर्ण दिलाने वाले पूर्व Hockey कोच Gurdial Singh Bhangu का निधन