Hyderabad Janmashtami Tragedy | हैदराबाद में निकल रही थी जन्माष्टमी रथ यात्रा, अचानक गिरी बिजली की तार, 5 भक्तों की दर्दनाक मौत

By रेनू तिवारी | Aug 18, 2025

हैदराबाद के रामंतपुर इलाके में कृष्ण जन्माष्टमी समारोह के दौरान एक रथ के हाई-टेंशन बिजली के तारों की चपेट में आने से पाँच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। यह घटना रविवार देर रात एक बजकर 30 मिनट पर रामनाथपुर इलाके में हुई। पुलिस के अनुसार, घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: बिहार पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हत्या के कई मामलों में वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया

उप्पल पुलिस इंस्पेक्टर ने कहा, "कल रात श्री कृष्ण जन्माष्टमी जुलूस के दौरान बिजली का झटका लगने से पाँच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। घायलों को आगे के इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।"

इसे भी पढ़ें: खापरखेड़ा ताप विद्युत संयंत्र में दुर्घटना, दो लोग घायल

पीड़ितों की पहचान कृष्णा यादव (21), सुरेश यादव (34), श्रीकांत रेड्डी (35), रुद्र विकास (39) और राजेंद्र रेड्डी (15) के रूप में हुई है। हादसे में घायल हुए चार अन्य लोगों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

प्रमुख खबरें

Delhi Waterlogging पर एक्शन, PWD अधिकारियों को मौके पर जांच और समाधान के निर्देश

Nepal Flood से मरने वालों की संख्या 600 पार, 2400 से अधिक लापता लोगों की तलाश जारी

Hong Kong में लोकतंत्र की मांग अब अपराध? China के National Security Law के तहत एक्टिविस्ट दोषी करार

Donald Trump warns Iran: सैन्य कार्रवाई अभी खत्म नहीं हुई, Tehran पर US का दबाव और बढ़ा