बिहार पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हत्या के कई मामलों में वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया

Bihar police
ANI

पुलिसकर्मियों ने भी आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं और आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामले की जांच चल रही है।

बिहार पुलिस ने रविवार को पटना के आलमगंज इलाके में संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद एक अपराधी को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उनका कहना है कि आरोपी की पहचान विजय साहनी के रूप में हुई है।

वह ओडिशा और बिहार में सुपारी लेकर हत्या, बैंक डकैती जैसे मामलों में वांछित था। पुलिस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया,‘‘विशिष्ट सूचना मिलने के बाद, आलमगंज थाने की एक टीम रविवार शाम सात बजे कसेरा रोड पहुंची, जहां साहनी छिपा हुआ था। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा और पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी करने लगा।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘जवाबी कार्रवाई में पुलिसकर्मियों ने भी आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं और आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामले की जांच चल रही है।

अधिकारियों ने बताया कि बेगूसराय जिले में एक अन्य घटना में, रविवार को बिहार पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने जिला पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में लोहिया नगर इलाके में रवि सिंह को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 4,000 कारतूस बरामद किए। जिला पुलिस के एक बयान के अनुसार, सिंह शस्त्र अधिनियम के तहत कई मामलों में वांछित था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक लाख रुपये नकद भी बरामद किए।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़