सीएम योगी चुनाव लड़ेंगे तो उनके सम्मान में नहीं खड़ा करेंगे प्रत्याशी: राजा भैया

By सत्य प्रकाश | Aug 31, 2021

अयोध्या। रामलला व हनुमानगढ़ी का आशीर्वाद लेकर जनसत्ता दल ने अपनी जनसेवा संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। प्रतापगढ़ के कुंडा से सुल्तानपुर के रास्ते अयोध्या पहुंचे पूर्वमंत्री व जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैय्या ने मंगलवार को अयोध्या पहुचे। जहां से भगवान श्रीराम व हनुमानगढ़ी का आशीर्वाद लेकर 2022 के चनाव का आगाज किया। उनका काफिला प्रतापगढ़ के कुंडा विद्यानसभा से सुल्तानपुर के रास्ते जनपद में दाखिल हुये। जिले की सीमा कुचेरा बाजार से उनके स्वागत का शिलशिला शुरू हुआ जो खजुराहट, बीकापुर, मसौधा, नाका, पंचशील होटल के समीप जोरदार स्वागत हुआ।

इसे भी पढ़ें: हाउसिंग फ़ॉर ऑल की ओर योगी सरकार ने बढ़ाया कदम, जानिए पूरा मामला

वहीं भाजपा कुछ प्रमुख सीटों को लेकर बताया कि अयोध्या विधान सभा से योगी के चुनाव लड़ते है तो यहां से जनसत्ता दल अपना कोई प्रत्याशी मैदान में नही उतारेगी उन्होंने बताया कि योगी जी के महाराज से हमारी तीन पीढ़ियों के सम्बन्द्ध है जिसे बरकरार रखना हमारा दायत्व है। उन्होंने बताया जनसेवा संकल्प यात्रा की शुरुवात अयोध्या से करने का मुख्य कारण बाल्यकाल से वह अयोध्या आते रहे है, हमारे लिये आस्था का प्रश्न है इसे राजनीति से न जोड़ा जाए। आगामी चुनाव में पार्टी मंहगाई को अपना मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ने की तैयारी हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय जो व्यवहार प्रतिनिधि का हो वहीं चुनाव के बाद भी होना चाहिये। जनसेवा संकल्प यात्रा की शुरुवात अयोध्या से हुई जो प्रदेश के सभी जनपदों में जायेगी इस यात्रा के माध्यम से लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराना यात्रा का मुख्य मकसद है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता