जनता जनार्दन-किसान अन्नदाता को सता कर मंदिरों में घण्टी बजाने से पाप नहीं धुलेंगे- दीपक शर्मा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2021

शिमला  जनता जनार्दन का मोदी सरकार ने हाल बेहाल कर रखा है।किसान जिन्हें अन्नदाता कहा जाता है आज आत्महत्याएं कर रहा है।मजदूर जिन्हें शनिदेव का दूसरा रूप कहा जाता है अपनी रोज़ी रोटी को लेकर चिंतित है।दुर्गा शक्ति रूपा मातृ शक्ति को रसोई चलाना दूभर हो गया है।बुध के प्रतीक युवा बेरोजगारी से पीड़ित हैं।देवगुरु बृहस्पति स्वरूप पढा लिखा नौजवान मोदी सरकार द्वारा घोषित 2 करोड़ नौकरियों के इंतज़ार में बेहाल है।लेकिन इन सब देवतुल्य जनता जनार्दन की फिक्र छोड़ प्रधानमंत्री मोदी मंदिरों में दर्शन करके भगवान से आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें: भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जुड़े मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री धूमल एवं सुरेश कश्यप

 

यह कटाक्ष हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता दीपक शर्मा ने आज मोदी सरकार पर किया।उन्होंने कहा कि जनता को सता कर भगवान कभी भी किसी की भी इच्छापूर्ण नहीं करते।सत्ता प्राप्त करने के बाद किसी भी सत्तारूढ़ सरकार के लिए जनता जनार्दन ही भगवान होती है।जनता में ही सभी देवी देवता वास करते हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनता को सता रहे हैं।आमजन का जीना दूभर हो चुका है।महंगाई और बेरोज़गारी से जनता आहत है।देश की जनता को जुमलेवाज़ी करके ठगा जा रहा है।ऐसे में प्रधानमंत्री का मंदिरों में घूम कर भगवान को प्रसन्न करने का कार्यक्रम मात्र ढोंग के सिवा कुछ नहीं है।

 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने 82वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

 

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि जनता का जीवन दूभर करके,देश की सम्पत्तियां बड़े घरानों को बेचकर ,जनता से छल करके कोई भी भगवान का आशीर्वाद प्राप्त नहीं कर सकता।दीपक शर्मा ने कहा कि जबतक मोदी सरकार अपनी कथनी करनी को एक नहीं करती और गरीब, मजदूर, किसान,बेरोजगार वर्ग के दर्द को दूर नहीं करती तबतक भगवान के पास माथा टेकने से कुछ नहीं होगा।जनता को बरगलाने की प्रवृत्ति को छोड़ कर मोदी सरकार को धरातल पर जनसमस्याओं का निराकरण करना होगा। दीपक शर्मा ने कहा कि भोजन,भजन,खजाना नारी-चारों पर्दे के अधिकारी।इस सूक्ति को प्रधानमंत्री को समझना चाहिए और इन विषयों को लेकर ढोंगी प्रदर्शन नहीं करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला