January में एंटरटेनमेंट का डबल डोज; Ajay Devgn से Ranveer Singh तक की फिल्में OTT पर स्ट्रीम होंगी

By दिव्यांशी भदौरिया | Jan 04, 2026

मनोरंजन के नजरिए से 2026 की शुरुआत जबरदस्त अंदाज में हो चुकी है। जनवरी का महीना OTT दर्शकों के लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस दौरान कई बेहतरीन फिल्मों की रिलीज होने जा रही है। रोमांस, एक्शन और सस्पेंस से भरपूर बड़ी स्टारकास्ट वाली फिल्में अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। कुल मिलाकर यह महीना एंटरटेनमेंट का पूरा डोज लेकर आ रहा है। ऐसे में ओटीटी लवर अभी से तैयार हो जाई एंटरटेनमेंट के डबल धमाके के लिए। जनवरी के महीने में ओटीटी पर स्ट्रीम होगी ये सुपरहिट फिल्में। आइए जानते हैं कि ये फिल्में आप कब और किस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

दे दे प्यार दे 2

अजय देवगन और रकुलप्रीत सिंह स्टारर फिल्म दे दे प्यार दे 2 को थिएटर में दर्शकों से मिलाजुला रिएक्शन मिला था। अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 9 जनवरी को यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म नजर आएंगे ये एक्टर्स-आर माधवन, जाफेद जाफरी, मीजान जाफरी और गौतमी कपूर।

120 बहादुर

फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर ऐतिहासिक युद्ध और परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म को रजनीश घई ने डायरेक्ट किया है। 120 बहादुर बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी और अब अमेजन प्राइम वीडियो रेंट पर 16 जनवरी को देख सकते हैं। वहीं, अमेजन प्राइम वीडियो की ऑडियंस के लिए फ्री में अवेलेबल होगी।

मस्ती 4

रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की फिल्म मस्ती 4 को सिनेमाघरों में दर्शकों से खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। करीब 50 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 20 करोड़ तक ही सीमित रही। अब यह फिल्म OTT पर रिलीज होने जा रही है और दर्शक इसे 16 जनवरी से ZEE5 पर देख सकेंगे।

गुस्ताख इश्क

विजय वर्मा और फातिमा सना शेख फिल्म गुस्ताख इश्क पिछले साल नवंबर में थिएटर पर रिलीज हुई थी। लेकिन यह फिल्म पर्दे पर फ्लॉप साबित हुई। अब गुस्ताख इश्क ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 23 जनवरी को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है।

तेरे इश्क में

पिछले साल नवंबर में रांझणा जैसी शानदार लव स्टोरी बनाने वाले आनंद एल राय ने धनुष और कृति सेनन के साथ फिल्म तेरे इश्क में बनाई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई और अब ओटीटी ऑडियंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। 23 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर तेरे इश्क में फिल्म रिलीज होने जा रही है।

धुरंधर

 रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए करीब 800 करोड़ रुपये की कमाई के आंकड़े के पास पहुंच चुकी है। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि यह फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 30 जनवरी को इसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकता है, हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

प्रमुख खबरें

1 घंटे में खाक कर देंगे, ईरान की नई धमकी, मार गिराया गया LUCAS ड्रोन!

India EFTA समझौते के बीच Liechtenstein के Prince Alois पहुंचे भारत, व्यापारिक रिश्तों पर जोर

Bank of Maharashtra का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 41 प्रतिशत उछलकर 2310 करोड़ रुपये पहुंचा

Captain Harmanpreet Singh ने भरी हुंकार, कहा- ACT में किसी टीम को हल्के में नहीं लेंगे