जाप कार्यकर्ता ने अश्विनी चौबे पर फेंकी स्याही, PMCH में डेंगू पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे

By अभिनय आकाश | Oct 15, 2019

पीएमसीएच में स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे का विरोध किया गया। जनाधिकार पार्टी (जाप) के कार्यकर्ताओं ने अश्विनी चौबे पर स्याही फेंकी है। दरअसल, अश्विनी चौबे पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) में डेंगू पीड़ितों का हाल-चाल जानने पहुंते थे। तभी युवक ने कुछ मांगों को लेकर अश्विनी चौबे पर स्याही फेंक दी।

स्याही फेंकने के बाद कार्यकर्ता फरार हो गया। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। जिसके बाद घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अश्विनी चौबे ने कहा कि ये वही लोग है जो अपराध जगत से नाता रखते हैं और किसी जमाने में अपराध के क्षेत्र में काफी आगे थे।

प्रमुख खबरें

Vastu Tips: अगर आपके घर में भी सीढ़ियों के नीचे टॉयलेट बना है, तो जान लें इसके हानिकारक परिणाम

जापान की सत्तारूढ़ पार्टी को उपचुनाव में तीनों सीटों पर शिकस्त मिलने के आसार

TMKOC | Gurucharan Singh Missing Case | लापता गुरुचरण सिंह जल्द करने वाले थे शादी, आर्थिक तंगी का कर रहे थे सामना, रिपोर्ट

हफ्ते की शुरुआत भारतीय शेयर बाजार के लिए रही शानदार, Sensex 411 अंक उछलकर 74,141 पर पहुँचा