जापान का हरित वृद्धि योजना के जरिये 2050 तक कार्बन मुक्त होने का लक्ष्य

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 25, 2020

तोक्यो। जापान ने करीब 15 साल में पेट्रोल-डीजल वाहनों को पूरी तरह हटाने का लक्ष्य रखा है। जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने 2050 तक जापान को कॉर्बन मुक्त करने और हरित कारोबार और निवेश में करीब 2,000 अरब डॉलर की वृद्धि का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। ‘हरित वृद्धि रणनीति’ के तहत इकाइयों को अक्षय ऊर्जा और हाइड्रोजन को प्रोत्साहन देने के लिए कहा जा रहा है। वहीं वाहन उद्योग से कहा गया है कि वे 2030 के मध्य तक कॉर्बन मुक्त होने के लक्ष्य हासिल करने का प्रयास करें।

इसे भी पढ़ें: स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर लगाया किसानों को भ्रमित करने का आरोप, कहा- राजनीति चमका रहा है विपक्ष

इस रणनीति के तहत विभिन्न क्षेत्रों में लक्ष्य हासिल करने की रूपरेखा तय गई है। इसके तहत बिजली की मांग में 30 से 50 की वृद्धि का अनुमान है। इसमें कहा गया है कि इस मांग को पूरा करने के लिए अक्षय ऊर्जा के उत्पादन को मौजूदा की तुलना में तीन गुना करना होगा। देश के कुल ऊर्जा उत्पादन में इसका हिस्सा करीब 50 से 60 प्रतिशत पर पहुंच जाएगा।

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह