By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2019
नयी दिल्ली। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा कि जापान ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में सहायता का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने आर्थिक एवं रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया।
इसे भी पढ़ें: 100 अफगान सैनिक तालिबान के साथ लड़ाई के बाद लापता
जापान के हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के स्पीकर ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जापान आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में मदद करेगा। हरिवंश इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे थे।
इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान और अमेरिका संबंध नया मोड़ लेने वाला है: शाह महमूद कुरैशी