कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बावजूद ओलंपिक की मेजबानी कर सकता है जापान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 24, 2020

तोक्यो। तोक्यो की गवर्नर युरिको कोइके को यकीन है कि जापान में हाल में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के बावजूद वे पूर्ण सुरक्षा के साथ अगले साल ओलंपिक खेलों का आयोजन कर पाएंगे। जापान में इस महीने संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है और रोजाना देश में 2000 से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। सरकार इस बीच महामारी के प्रभावित अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाए बिना एहतियाती कदमों को लागू करने और व्यावसायिक गतिविधियों को चलाने के बीच संतुलन बैठाने का प्रयास कर रही है।

इसे भी पढ़ें: अनुबंध तोड़ने के लिये भारतीय वॉलीबॉल महासंघ को चार करोड़ देने का आदेश

कोइके ने मंगलवार को तोक्यो में प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मेजबान शहर के रूप में मैं खेलों का आयोजन कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं फिर चाहे कुछ भी करना पड़ा।’’ कोइके का यह बयान अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाक के तोक्यो दौरे के एक हफ्ते बाद आया है। बाक ने जापान के ओलंपिक अधिकारियों के साथ कई बैठक की थी जिसमें कोइके भी शामिल थी।

प्रमुख खबरें

तमिलनाडु में कांग्रेस और DMK में क्या लफड़ा हो गया? UP का जिक्र, कर्ज की फिक्र ने बढ़ाया सियासी पारा

Avatar Fire and Ash Collection | जेम्स कैमरन की अवतार 3 ने दुनिया भर में 750 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया, भारत में भी दमदार प्रदर्शन

UP Police Bharti 2026: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का बदला नियम, निगेटिव मार्किंग समाप्त, जानिए क्या है नया अपडेट

Arbaaz Khan से तलाक पर मिली थी खूब आलोचना, पर खुद के फैसले पर कायम! Malaika Arora ने बताई जिंदगी की कड़वी सच्चाई