जापान में मौसम का कहर, बाढ़ के बाद अब लू ने किया लोगों को परेशान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2018

तोक्यो। बाढ़ प्रभावित पश्चिमी जापान में आज भयंकर लू चलने से क्षेत्र के बड़े भू - भाग में राहत एवं बचाव कार्यों पर असर पड़ा , क्योंकि बाढ़ से प्रभावित लोगों और राहतकर्मियों को भीषण गर्मी में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जापान में एक सप्ताह पहले आए भीषण सैलाब के कारण 200 से अधिक लोग मारे गये थे। लाखों बचावकर्मी अब भी मलबे से शवों को निकालने का काम कर रहे हैं।

जापान में तीन दशक से भी अधिक समय में मौसम जनित यह अब तक की सबसे भीषण आपदा है। समूचे क्षेत्र में रिकॉर्ड बारिश होने से अचानक बाढ़ आई और भूस्खलन हुए। मरने वालों की संख्या 219 तक पहुंच गयी है तथा इनकी संख्या में और इजाफा होने की आशंका है क्योंकि 21 लोग अब भी लापता हैं।

वहीं अब लू के थपेड़ों ने संकट की घड़ी में परेशानी और बढ़ा दी है। तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। मुख्य कैबिनेट सेक्रेटरी योशिहिदे सुगा ने आपदाग्रस्त क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित लोगों, कार्यकर्ताओं और 64,000 राहतकर्मियों को लू के खतरों से आगाह किया है। 

प्रमुख खबरें

Election Commission ने AAP को चुनाव प्रचार गीत को संशोधित करने को कहा, पार्टी का पलटवार

Jammu Kashmir : अनंतनाग लोकसभा सीट के एनपीपी प्रत्याशी ने अपने प्रचार के लिए पिता से लिये पैसे

Mumbai में बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चिकित्सक समेत सात आरोपी गिरफ्तार

‘आउटर मणिपुर’ के छह मतदान केंद्रों पर 30 अप्रैल को होगा पुनर्मतदान