जापान ने किया मध्य प्रदेश रतलाम के रहने वाले कवि सतीश जोशी को सम्मानित

By दिनेश शुक्ल | May 26, 2021

रतलाम। मध्य प्रदेश में रतलाम जिले के नगरा गांव के कवि सतीश जोशी को उनके  साहित्यिक उपलब्धि एवं चित्रकारिता पर जापान हिंदी सांस्कृतिक केन्द्र की महासभा, जापान द्वारा इस वर्ष कुल तीन साहित्यकारों को अभिनंदन पत्र भेजा गया। सतीश जोशी हिंदी साहित्य परिषद के अध्यक्ष हैं। हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार के लिए वह 13 देशों की यात्रा कर चुके हैं तथा विश्व हिंदी साहित्य सम्मेलन में भी भाग ले चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में अनलॉक प्रक्रिया के लिए बनेगी मंत्रियों की समिति, मुख्यमंत्री बोले 1 जून से प्रक्रिया होगी प्रारंभ

जापान हिंदी सांस्कृतिक केन्द्र की महासभा द्वारा उन्हें प्रमाण पत्र भेजा गया है। जिसमें लिखा गया है कि आप जापान हिंदी संस्कृति केंद्र की प्रेरणा के प्रति समर्पित रहे हैं। इन वर्षों में, उन्होंने इस केंद्र के सुधार में बहुत बड़ा योगदान दिया है। जापान हिंदी संस्कृति केंद्र की 2021 की महासभा, मैं अपना आभार व्यक्त करना चाहता है और आपको उत्कृष्ट कृति के सदस्य के रूप में आधार बनाना चाहता हूं। सतीश जोशी को मिले सम्मान पर साहित्यकार प्रणयेश जैन, डॉ. शोभना तिवारी, डॉ.खूशबू जांगलवा, आशीष दशोत्तर, डॉ.मोहन प्रकाश हेमावत, रामचंद्र गहलोत ने शुभकामनाएं दी है। वही  श्रीमती माया जोशी, चन्द्रशेखर जोशी, बंटी जोशी, ज्योत्स्ना पाठक, रश्मि पंडित आदि ने भी बधाइयां दी है।  

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद