Japan: सुनामी प्रभावित फुकुशिमा परमाणु संयंत्र से रेडियोधर्मी पानी का रिसाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 09, 2024

 सुनामी प्रभावित फुकुशिमा-दाइची परमाणु ऊर्जा संयंत्र में एक शोधन मशीन से रेडियोधर्मी पानी का रिसाव हो गया। हालांकि, इसके चलते कोई घायल नहीं हुआ। संयंत्र के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इसने कहा कि मशीन को रखरखाव कार्य के लिए बंद रखा गया है। कंपनी ने कहा कि लगभग 5.5 मीट्रिक टन रेडियोधर्मी पानी का रिसाव हुआ है, लेकिन रेडियोधर्मी पानी संयंत्र परिसर से बाहर नहीं निकल सका है। इसने कहा कि रिसाव हुआ पानी कानूनी तौर पर छोड़े जाने योग्य सीमा से 10 गुना अधिक रेडियोधर्मी था।

कंपनी के प्रवक्ता केनिचि तकाहरा ने कहा कि रिसाव हुए पानी को पूरी तरह साफ किया गया है और इसके संपर्क में आई मिट्टी को भी हटाया जा रहा है। यह स्पष्ट नहीं है कि मशीन में रिसाव कब शुरू हुआ, लेकिन कंपनी ने कहा कि मंगलवार को निरीक्षण में कोई समस्या नहीं पाई गई थी।

प्रमुख खबरें

जब करियर के शुरुआती दिनों में शादीशुदा को-स्टार को दिल दे बैठी थीं Surveen Chawla, जानिए क्यों अधूरी रह गई Love Story

SBI SCO Recruitment 2026: लॉ मैनेजर के 49 पदों पर निकली भर्ती, अभी Apply Online करें

Assam में Flood का खतरा! Arunachal की बारिश से हाई अलर्ट जारी, 3 लापता

Kolkata Building Collapse: तीन मंजिला गोदाम ज़मींदोज़, 50 लोगों के दबे होने की आशंका, 18 घायल