अफगानिस्तान से अपने नागरिकों को बाहर निकालने के लिए तीन सैन्य विमान भेजेगा जापान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2021

तोक्यो। अफगानिस्तान से अपने नागरिकों के अलावा कुछ अन्य स्थानीय लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए जापान सोमवार से अपना अभियान शुरू करेगा, जिसके तहत तीन सैन्य विमानों को अफगानिस्तान भेजा जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जापान के रक्षा मंत्री नोबोउ किशी ने कहा कि इन विमानों के जरिए जापान के नागरिकों के अलावा जापानी दूतावास में काम करने वाले अफगानों को भी वहां से बाहर निकाला जाएगा। किशी ने कहा, “ अफगानिस्तान में हालात लगातार खराब हो रहे हैं और हम जापान के नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।”

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान से अपने नागरिकों को बाहर निकालने के लिए तीन सैन्य विमान भेजेगा जापान

जापानी रक्षा मंत्री ने सुरक्षा कारणों से अफगानिस्तान से बाहर निकाले जाने वाले लोगों की संख्या बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि 31 अगस्त से पहले अफगानिस्तान से सभी जापानी नागरिकों को बाहर निकाल लिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Mahalakshmi Vrat 2026: मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू क्यों है, धार्मिक मान्यताओं में छिपा है धन और बुद्धि का संदेश

Salamabad Trade Centre: महबूबा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला से केंद्र के समक्ष मुद्दा उठाने की अपील की

Devendra Fadnavis ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, स्टैंड-अप कॉमेडियन बनने की दी सलाह

Ashiana Housing नए प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन खरीदने पर 1000 करोड़ रुपये करेगी निवेश