जापान में 6.4 तीव्रता के भूकंप के झटके, 16 लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2019

तोक्यो। जापान में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी करनी पड़ी। हालांकि, बुधवार को किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं मिलने पर चेतावनी हटा ली गई। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के बाद कम से कम 16 लोग घायल हो गए। देश की मौसम विज्ञान एजेंसी ने मंगलवार को चेतावनी दी थी कि उत्तरी तोक्यो में जापान के सागर के तट पर एक मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं। लेकिन 10 सेंटीमीटर की लहरें ही दर्ज की गईं।

इसे भी पढ़ें: जापान ने उत्तर कोरिया की 300 नौकाओं को अपने समुद्री क्षेत्र से खदेड़ा

एजेंसी ने भूकंप के करीब ढाई घंटे बाद सुनामी की चेतावनी रद्द कर दी। भूकंप के झटके राजधानी तोक्यो में महसूस किए गए। प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने पत्रकारों से कहा कि उनकी सरकार क्षेत्र में संभावित बचाव अभियान के लिए पूरी तरह तैयार है और उन्होंने नागरिकों को भूकंप के बाद के तेज झटकों के लिए सतर्क रहने को लेकर आगाह किया। 

प्रमुख खबरें

मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में सीआरपीएफ के दो जवानों की मौत

Uber Cup: अश्मिता चालिहा ने किया उलटफेर, भारतीय महिलाओं ने कनाडा को 4-1 से हराया

Newsroom | लोकसभा चुनाव के बीच Pakistan ने भारतीय राजनेताओं से कहा, हमें राजनीतिक फायदे के लिए मत घसीटो, Pok पर दिए बयान को किया खारिज

अगर Virat पारी का आगाज करते हैं तो भारत रिंकू और शिवम दोनों को अंतिम एकादश में खिला सकता है : Pathan