अचानक बेहोश होकर गिर पड़े जापान के सम्राट, इलाज जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2020

तोक्यो। जापान के पूर्व सम्राट अकिहितो बुधवार को अपने निवास पर कुछ देर के लिए होश खो बैठे और गिर गए, लेकिन चिकित्सा जांच में कोई असामान्यता नहीं मिली। सरकार ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अकिहितो ने पिछले साल ही पद त्याग दिया था। 

इसे भी पढ़ें: चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 132 हुई, करीब 6,000 मामलों की पुष्टि

इंपीरियल हाउसहोल्ड एजेंसी के एक अधिकारी ने एएफपी को बताया कि बुधवार की घटना के बाद राज दरबार के डॉक्टरों ने 86 वर्षीय अकिहितो की जांच की। अधिकारी ने बताया कि अकिहितो की गुरुवार सुबह एक एमआरआई जांच की गई, लेकिन डॉक्टरों को कोई असामान्य चीज नहीं मिली। उन्होंने बताया कि डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं।

 

इसे भी देखें- 2019 में इन बड़ी खबरों ने पूरी दुनिया को हिलाए रखा

 

प्रमुख खबरें

West Bengal: अधीर रंजन पर नरम, TMC पर गरम, मुर्शिदाबाद को लेकर क्या है भाजपा की रणनीति

Maharashtra Establishment Day 2024: ऐसे हुई थी महाराष्ट्र राज्य की स्थापना, जानिए इतिहास और महत्व

IPL 2024: बस एक और गलती.. हार्दिक पंड्या पर लग जाएगा बैन, BCCI ने ठोका 24 लाख का जुर्माना

NDA ने आंध्र प्रदेश में जारी किया घोषणापत्र, चंद्रबाबू नायडू के मुस्लिम आरक्षण के वादे से दिखी दूरी