शिंजो आबे जापान के PM पद से देने जा रहे है इस्तीफा,स्वास्थ्य कारण बनी बड़ी बजह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2020

तोक्यो। जापान में अब तक के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री का पद संभालने वाले शिंजो आबे ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों की वजह से इस्तीफा देने का मन बनाया है। उनकी तबीयत खराब होती जा रही है। आबे से पहले जापान की ऐसी छवि बनी हुई थी कि यहां के प्रधानमंत्री का कार्यकाल बेहद कम होता है। आबे के पद छोड़ने से स्थिरता के इस काल की समाप्ति होगी।जापान ने आबे के शासनकाल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मजबूत संबंध देखे, लेकिन आबे के अति राष्ट्रवाद की नीति ने कोरिया और चीन को नाराज करने का काम किया। आबे ने जापान को मंदी से बाहर निकाला, लेकिन देश की अर्थव्यवस्था के सामने कोरोना वायरस महामारी के बीच नया संकट पैदा हुआ है। हालांकि आबेअमेरिका द्वारा तैयार किए गए युद्ध विरोध संविधान को औपचारिक तौर पर दोबारा लिखे जाने के लक्ष्य को अपने कार्यकाल में पूरा नहीं कर सके क्योंकि जनता ने उनकी इस अभिलाषा को एक तरह से नकार दिया।

इसे भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-'बाइडेन की जीत से राष्ट्र खतरे में आ सकता है, अमेरिका का प्रभुत्व खत्म हो जाएगा'

हालांकि इस स्वास्थ्य जांच के सबंध में कोई खास जानकारी नहीं मिली है।आबे का कार्यकाल सितंबर, 2021 में खत्म होगा और ऐसी उम्मीद है कि जब तक पार्टी इस पद के लिए एक नया नेता नहीं चुन लेती है और संसद से औपचारिक मंजूरी नहीं मिल जाती है तब तक आबे पद पर बने रहेंगे। आबे 2006 में 52 साल की उम्र में जापान के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने थे लेकिन एक साल बाद ही स्वास्थ्य संबंधी कारणों की वजह से वह पद से हट गए। इसके बाद दिसंबर, 2012 में आबे सत्ता में लौटे। आबे ने जापान के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा समय तक प्रधानमंत्री रहने का इतिहास सोमवार को बना लिया। इससे पहले 2,798 दिनों तक पद पर रहने का रिकॉर्ड इसाकु सातो के नाम था।

प्रमुख खबरें

Ranchi में छात्रों पर बल प्रयोग गलत; Rahul Gandhi बोले- बातचीत ही समाधान

अमेरिका के कोलंबिया में जबरदस्त भूकंप, रिक्टर स्केल पर 6.8 तीव्रता रिकॉर्ड

हमें अमित शाह का पर्सनल ओपिनियन नहीं सुनना, राहुल का सरकार पर बड़ा हमला, कहा-उनमें गट्स नहीं कि हमारे सामने आकर LS में खड़ा हो सकें

संसद में गतिरोध: सरकार का प्रयास विफल, विपक्ष ने PM Modi और Amit Shah से मांगा जवाब