जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा भारत पहुंचे, जी- 20 की अध्यक्षता पर होगी पीएम से बातचीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2023

नयी दिल्ली। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा रक्षा व सुरक्षा, व्यापार व निवेश तथा उच्च प्रौद्योगिकी सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के मुद्दे पर बातचीत के लिए सोमवार सुबह यहां पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और किशिदा दिन में भारत की जी-20 की अध्यक्षता और जी-7 की जापान की अध्यक्षता के लिए प्राथमिकताओं पर भी चर्चा करेंगे। भारत की बढ़ती महत्वपूर्ण भूमिका के मद्देनजर जापान के प्रधानमंत्री के इस दौरान क्षेत्र में ‘‘मुक्त व खुले हिंद-प्रशांत’’ को लेकर अपनी योजना पर भी बात कर सकते हैं। मोदी और किशिदा के बीच व्यापक वार्ता में चीन की बढ़ती सैन्य मुखरता की पृष्ठभूमि में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में उभरती स्थिति के बारे में भी चर्चा होने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: सरकारों को आतंक का माहौल बनाने से परहेज करना चाहिए: अकाल तख्त जत्थेदार

उन्होंने कहा था, ‘‘मैं आगामी दिनों में ‘शांति के उद्देश्य से एक मुक्त व खुले हिंद-प्रशांत के लिए योजना’ तैयार करूंगा, जो गश्ती जहाजों उपलब्ध कराने और समुद्री कानून को बढ़ाने, प्रवर्तन क्षमता, साइबर सुरक्षा, डिजिटल और हरित पहल तथा आर्थिक सुरक्षा पर जोर देने के साथ मुक्त व खुले हिंद-प्रशांत की दृष्टि को बढ़ावा देने के लिए जापान के प्रयासों को मजबूत करेगा।’’ योजना के जरिए हिंद-प्रशांत के प्रति जापान की नीति और दृष्टिकोण के बारे में विस्तृत जानकारी मिलने की उम्मीद है। पिछले कुछ वर्षों में लगभग सभी प्रमुख शक्तियां हिंद-प्रशांत पर अपनी रणनीतियों के साथ सामने आई हैं।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court ने CMRL रिश्वत मामले में Pinarayi Vijayan पर FIR दर्ज करने का दिया आदेश

CTI ने PM Modi को लिखा पत्र, त्योहारों में दिल्ली के प्रमुख बाजारों में प्रदर्शन रोकने की मांग

Vaishno Devi Yatra का बुलावा आते ही दूर होने लगती हैं रुकावटें और बनते हैं काम

Goa में 27 लाख देकर फर्जी अफसर बना शख्स, Excise Department की कुर्सी पर बैठते ही धराया