जापान के पीएम के करीबी अभियोजक पर लगा जुआ स्कैंडल का आरोप, तोड़ा कोरोना लॉकडाउन का नियम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2020

तोक्यो। जापान के न्याय मंत्रालय के अधिकारी, प्रधानमंत्री शिंजो आबे के करीबी माने जाने वाले एक शीर्ष अभियोजक के खिलाफ कोरोना वायरस लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन कर जुआ खेलने के मामले में जांच कर रहे हैं। उनके खिलाफ जांच तब शुरू हुई जब एक पत्रिका ने खबर प्रकाशित की कि इस अभियोजक ने ‘माहजोंग’ खेलने के लिए घर पर रहने के आग्रह का उल्लंघन किया। तोक्यो उच्च अभियोजक कार्यालय के प्रमुख हिरोमू कुरोकावा के खिलाफ बुधवार को आरोप तब आया जब साप्ताहिक पत्रिका ‘शुकान बुंशुन’ ने कहा कि उन्होंने मई महीने में धन के लिए एक अखबार के एक रिपोर्टर के घर पर दो बार ‘माहजोंग’ (जुआ) खेला। जापानी मीडिया ने खबर दी है कि कुरोकावा ने जुआ खेलने की बात स्वीकार की है और पद से इस्तीफा देने की इच्छा जताई है। कुरोकावा को जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के करीबी के रूप में देखा जाता है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना महामारी का निर्यात पर दिखा असर, जापान में पिछले 10 सालों की सबसे बड़ी गिरावट

हालांकि, आबे उनके साथ किसी तरह के व्यक्तिगत संबंध होने या उनका कोई पक्ष लेने से इनकार करते रहे हैं। आबे ने गुरुवार को कहा कि न्याय मंत्रालय कुरोकावा से संबंधित घटना की जांच कर रहा है और वह इस पर टिप्पणी नहीं कर सकते। तोक्यो में कोरोना वायरस के चलते आपात स्थिति के नियम लागू हैं और लोगों से घर में रहने तथा भौतिक दूरी के नियमों का पालन करने को कहा गया है। न्याय मंत्री मसाको मोरी ने गुरुवार को कहा कि पत्रिका में प्रकाशित खबर अगर सही है तो यह अत्यंत खेदजनक है।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana