जसप्रीत बुमराह बोले, तारीफ या आलोचना को गंभीरता से नहीं लेता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2019

लीड्स। स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भारत के विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचने का श्रेय टीम प्रयास को दिया और साथ की कहा कि वह तारीफ या आलोचना को गंभीरता से नहीं लेते। शनिवार को विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ भारत के अंतिम लीग मैच सलमी बल्लेबाज रोहित शर्मा और लोकेश राहुल के शतक से भारत की सात विकेट की जीत के बाद बुमराह ने कहा, ‘‘मैं तारीफ या आलोचना को गंभीरता से नहीं लेता।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरा सारा ध्यान इस बात पर होता है कि मेरी तैयारी कैसी होगी, मैं योजना को लागू कैसे करूंगा और मैं टीम के लिए क्या कर सकता हूं।’’

इसे भी पढ़ें: Happy Birthday MS Dhoni: 38 के हुए कैप्टन कूल, जानिए माही से जुड़ी कुछ रोचक बातें

उन्होंने कहा, ‘‘विश्व कप में अधिकांश मैचों में हमारे पास गेंदबाजी के लिए सिर्फ पांच गेंदबाज थे और पूरे टूर्नामेंट के दौरान ऐसा ही हुआ। यहां सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया। यह हमारे लिए अच्छा अभियान रहा, सभी ने विकेट चटकाए और बल्ले से भी अब तक सभी ने योगदान दिया जो काफी अच्छा रहा।’’ साथी गेंदबाजों की तारीफ करते हुए बुमराह ने कहा, ‘‘आपने देखा कि हार्दिक पंड्या ने विकेट चटकाए, मोहम्मद शमी ने विकेट हासिल किए और मैंने भी विकेट हासिल किए, यह आगे बढ़ते हुए हमारे लिए सकारात्मक चीज है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यहां सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया। यह हमारे लिए अच्छा अभियान रहा, सभी ने विकेट हासिल किए और रन बनाए।’’ 

प्रमुख खबरें

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह

संसदीय समिति करेगी PSU और सरकारी विभागों में OBC प्रतिनिधित्व की समीक्षा

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti