जावड़ेकर ने पीएफआई की हड़ताल में हुई हिंसा की निंदा की, असम के मुख्यमंत्री ने प्रतिबंध की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2022

कोच्चि/गुवाहाटी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर नेपॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) प्रायोजित हड़ताल के दिन केरल में हुई हिंसा की निंदा की और माकपा पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि राज्य की वाम सरकार इन हमलों के लिए समान रूप से जिम्मेदार है। उधर, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि उनकी सरकार केंद्र सरकार से लगातार अनुरोध कर रही है कि वह कथित तौर पर ‘आतंकवादी गतिविधियों के लिए माहौल तैयार करने’ के कारण पीएफआई को प्रतिबंधित करे।

इसे भी पढ़ें: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 सितंबर से जम्मू और कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर आयेंगे

उन्होंने कन्नूर स्थित आरएसएस कार्यालय पर भी बम से हमला किया। ऐसा पहले नहीं देखा गया था।’’ उन्होंने इस हिंसा को सुनियोजित करार दिया। जावड़ेकर ने कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की आलोचना करते हुए कहा कि यह बिना संदेश की यात्रा थी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रव्यापी छापेमारी के तहत असम पुलिस ने अब तक पीएफआई के 11 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। शर्मा ने कहा, ’’हमारे पास खुफिया जानकारी है कि पीएफआई ने एक ऐसा माहौल बनाया है जो कुछ लोगों को भारतीय उपमहाद्वीप में अलकायदा (एक्यूआईएस) और आतंकी संगठन आईएसआईएस द्वारा प्रायोजित कट्टरपंथ मॉड्यूल में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करता है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर