जावड़ेकर ने वाहनों पर जीएसटी दर में कटौती के संकेत दिये, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दिए संकेत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 05, 2020

नयी दिल्ली। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने वाहनों पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में कटौती की उद्योग जगत की मांग से सहमति जताते हुए शुक्रवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री से इस बारे में चर्चा करेंगे। भारी उद्योग मंत्री ने यह भी बताया कि वाहनों की कबाड़ नीति का प्रस्ताव तैयार हो चुका है और सभी संबंधित पक्षों ने इस पर राय दे दी है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इस नीति की घोषणा संभव है। जावड़ेकर ने वाहनों के लिये जीएसटी दरों में कटौती की संभावना के बारे में कहा कि वित्त मंत्रालय प्रस्ताव पर काम कर रहा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि उन्हें मामले की पूरी जानकारी नहीं है।उन्होंने कहा, ‘‘तार्किक तरीके से सोचें तो दोपहिया वाहन, तिपहिया वाहन, सार्वजनिक परिवहन वाहनों की अलग श्रेणी तथा इसके बाद चार पहिया वाहन... इस तरह से क्रम हो सकता है। मुझे उम्मीद है कि आप लोगों को जल्दी ही कुछ अच्छी खबर मिलेगी।’’ जावड़ेकर ने वाहन निर्माता कंपनियों के संगठन सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के 60वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रही है ताकि मांग को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा, ‘‘मोटर वाहन उद्योग भारतीय अर्थव्यवस्था के लिये महत्वपूर्ण है और हम अपनी प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिये प्रोत्साहन प्रदान करके उद्योग का समर्थन करना चाहेंगे, विशेष रूप से निर्यात पर ध्यान देकर।’’ 

प्रमुख खबरें

Hardik Pandya Birthday: उधार की किट से Team India के स्टार ऑलराउंडर बनने का सफर

Riyadh के King Khalid Airport पर मिसाइल दागकर 12 लोगों की हत्या, 300 से ज्यादा घायल

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ Muhurat और मां Shailputri की पूजन विधि

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है