जावड़ेकर ने कमलनाथ पर साधा निशाना, कांग्रेस पर देश का अपमान करने का आरोप लगाया

By अंकित सिंह | May 22, 2021

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने दावा किया कि कोरोना की दूसरी लहर को भारतीय कोरोना का वेरिएंट कहा जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता को चीन से उत्पन्न होने वाले COVID-19 का मजाक उड़ाते हुए सुना जा सकता है। भारत में कोरोना वायरस मामलों में वृद्धि का उल्लेख करते हुए, उन्होंने आरोप लगाया कि यूके के पीएम बोरिस जॉनसन ने "भारतीय कोरोना" के डर से भारत के लिए उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया था। कमलनाथ के भारतीय कोरोना वाले बयान पर अब राजनीति तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कोरोना वायरस के नए स्वरूप को कथित तौर पर भारत के साथ जोड़ने पर कमलनाथ की आलोचना की है और कांग्रेस पर देश का अपमान करने का आरोप लगाया। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि कमलनाथ ने इसे भारतीय कोरोना कहा, उन्होंने आगे कहा हमारी पहचान, मेरा भारत कोविड। ये भारत का अपमान है और कांग्रेस के अनेक नेताओं ने कहा कि ये भारतीय वेरिएंट है, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने साफ किया है कि किसी वेरिएंट को किसी देश का नाम नहीं दिया है। 

प्रमुख खबरें

TCS और Porsche के बीच ₹14,000 करोड़ की Strategic Partnership, ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग में आएगा बड़ा बदलाव

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट