उर्दू शायरी महोत्सव में भाग लेंगे जावेद अख्तर, मुनव्वर राना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2019

नयी दिल्ली। उर्दू शायरी महोत्सव के 53 वें सत्र शंकर-शाद मुशायरा में जावेद अख्तर, मुनव्वर राना और गौहर रजा सहित 15 से अधिक शायर हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम 16 मार्च को आयोजित किया जाएगा। शंकरलाल मुरलीधर मेमोरियल सोसाइटी द्वारा आयोजित वार्षिक कार्यक्रम में उर्दू शायरी की परंपरा का जश्न माना जाएगा। यह कार्यक्रम यहां बाराखंभा में मॉर्डन स्कूल में आयोजित किया जाएगा।

शंकरलाल मुरलीधर सोसाइटी के अध्यक्ष माधव बी श्रीराम ने बताया, ‘‘हम मानते हैं कि उर्दू एक भाषा से कहीं अधिक है। यह अपने आप में एक संस्कृति है। विलुप्त होने के भय के बीच इसकी अदायगी की शैली को संरक्षण और बढ़ावा देने की आवश्यकता है।’’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले अन्य प्रतिभागी शायरों में वसीम वरेलवी, पापुलर मेरठी, मंजर भोपाली, राहत इंदौरी, इकबाल अशहर और शीन काफ निजाम शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज

जनता की सेवा और भरोसे से आता है लगातार सत्ता में रहने का विश्वास: Nitin Nabin

Saudi Aramco पर Houthi विद्रोहियों के हमलों से Crude Oil की कीमतों में बड़ा उछाल

Akhilesh Yadav का BJP पर हमला, बोले निवेश का सिर्फ झूठा प्रचार हुआ