'भाड़ में जाए भारत...', जावेद मियांदाद की दो टूक- टीम इंडिया से काफी बेहतर है पाकिस्तान क्रिकेट टीम

By अंकित सिंह | Jun 19, 2023

पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान का दौरा करने से इनकार करने पर बीसीसीआई पर एक और नया तीखा हमला किया है। मियांदाद लगातार भारतीय क्रिकेट के आलोचक रहे है। एसीसी (एशिया क्रिकेट काउंसिल) द्वारा एशिया कप के लिए पाकिस्तान के 'हाइब्रिड मॉडल' को मंजूरी देने दे दिया गया है जिसके मुताबिक भारत अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा। इस प्रस्ताव ने मियांदाद को खुश नहीं किया। उन्होंने जौर देते हुए कहा कि पाकिस्तान को भारत की यात्रा का बहिष्कार करना चाहिए जब तक कि भारतीय क्रिकेट टीम एक श्रृंखला खेलने के लिए उनके पास नहीं आती।

इसे भी पढ़ें: Pakistan की वजह से World Cup के शेड्यूल में हो रही देरी, अहमदाबाद में खेलने को लेकर भी कर रहा इनकार

जारी है विवाद

भारत-पाकिस्तान का ड्रामा केवल एशिया कप तक ही सीमित नहीं है। भारत में होने वाले विश्व कप 2023 में पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर काफी हो-हल्ला मचा था। हालांकि आईसीसी ने अभी तक आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है, ब्लॉकबस्टर भारत-पाकिस्तान टाई 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने की उम्मीद है। इसके अलावा, नवीनतम रिपोर्टों के अनुसार, पीसीबी की विश्लेषणात्मक टीम ने सुझाव दिया है कि पाकिस्तान को अपना विश्व कप मैच अफगानिस्तान के खिलाफ चेन्नई की स्पिन के अनुकूल सतह पर नहीं खेलना चाहिए। हालांकि, मियांदाद का मानना ​​है कि पाकिस्तान को कड़ा रुख अपनाना चाहिए और तब तक मना कर देना चाहिए जब तक कि बीसीसीआई पहले अपनी टीम नहीं भेजता। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि भारत ने आखिरी बार 2008 में एशिया कप के लिए एक श्रृंखला के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था, दोनों देशों के बीच संबंधों में 26/11 के बाद खटास आनी शुरू हो गई थी।

प्रमुख खबरें

AAP MP Sanjay Singh का आरोप, Jaunpur में कागजों पर चल रहे 5 सरकारी स्कूल

Rajnandgaon Police पर हत्या की जांच के दौरान दो भाइयों से मारपीट का आरोप

Raipur IGKV ने रद्द की BSc Agriculture परीक्षा, पेपर लीक के बाद अब सितंबर में होगी

Supreme Court पहुंचे पत्रकार Abhishek Upadhyay, गाजियाबाद पुलिस की FIR को चुनौती दी