जवाद जरीफ अपने रूसी समकक्ष लावरोव से मिले, खाड़ी में उत्पन्न हालात पर हुई चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2020

नयी दिल्ली। ईरान के विदेश मंत्री जवाद जरीफ ने बुधवार को अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से मुलाकात की और दोनों नेताओं ने खाड़ी में बने हालात पर चर्चा की। जरीफ और सर्गेई भू-राजनीति पर हो रहे भारत के वैश्विक सम्मेलन ‘रायसीना डायलॉग’ में हिस्सा लेने के लिए यहां आए हैं। यह सम्मेलन ऐसे समय पर हो रहा है जब पूरी दुनिया का ध्यान ईरान के मेजर जनरल कासिम सुलेमानी के मारे जाने के बाद ईरान और अमेरिका के मध्य टकराव पर केंद्रित है।

भारत कहता रहा है कि वह चाहेगा कि यथाशीघ्र तनाव घटे। भारत के अनुसार, क्षेत्र में अपने महत्वपूर्ण हितों के मद्देनजर वह ईरान, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान और कतर सहित प्रमुख देशों से संपर्क बनाए हुए है। सुलेमानी ईरान के अल-कुद्स बल के प्रमुख थे और तीन जनवरी को बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा के पास अपने काफिले पर हुए अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए थे। पिछले सप्ताह ईरान ने इराक में दर्जनों मिसाइलें कम से कम उन दो ठिकानों को लक्ष्य कर दागीं जहां अमेरिकी सेना और गठबंधन बल हैं। मेजर जनरल सुलेमानी की मौत को दोनों देशों के बीच के अब तक के सबसे बड़े तनाव के रूप में देखा जा रहा है।

इसे भी देखें-Soleimani को क्यों मारा Trump ने, क्या एक और Gulf War झेल पायेगी दुनिया

प्रमुख खबरें

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन