अरुणाचल प्रदेश में उग्रवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में असम राइफल्स का एक जवान शहीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2020

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश के चंगलांग जिले में रविवार को उग्रवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में असम राइफल्स का एक जवान शहीद हो गया जबकि एक जवान घायल हो गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संदेह है कि इस मुठभेड़ में प्रतिबंधित संगठनों उल्फा (आई) और एनएससीएन (के) के उग्रवादी शामिल थे। जिला पुलिस अधीक्षक मिहिन गैंबो ने कहा कि शहीद जवान की पहचान हवलदार बीरेन्द्र सिंह यादव के रूप में हुई है। 

इसे भी पढ़ें: अच्छी खबर! अरुणाचल प्रदेश को अक्टूबर के बाद पर्यटकों के लिए फिर से खोला जा सकता है

एसपी ने कहा, मुठभेड़ सुबह करीब नौ बजे जयरामपुर उप संभाग के तेंगमो गांव के निकट हुई जब असम राइफल्स के जवान पानी लेकर अपने शिविर में लौट रहे थे। अधिकारी ने कहा कि गोलीबारी करीब 30 मिनट तक चली। गैंबो ने कहा कि घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उग्रवादियों को हुए नुकसान का तत्काल कोई पता नहीं चल पाया है। एसपी ने कहा कि असम राइफल्स, राज्य की पुलिस और सीआरपीएफ का संयुक्त तलाशी अभियान जारी है।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल: गिल बाहर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चयनकर्ताओं का चौंकाने वाला फैसला

भारत का 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात लक्ष्य मुश्किल, वैश्विक मंदी बनी बड़ी चुनौती

Odisha में माओवादी शीर्ष नेता गणेश उइके ढेर, गृह मंत्री अमित शाह बोले - नक्सल मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम

17 साल बाद लौटे तारिक रहमान, बांग्लादेश की राजनीति में लोकतंत्र की रक्षा का नया दांव