बॉलीवुड में एक से एक हिट फिल्में दे चुकी है यह एक्ट्रेस, 2019 में थामा था भाजपा का दामन

By निधि अविनाश | Apr 02, 2022

फिल्म एक्ट्रेस से राजनेता बनीं भाजपा की जयाप्रदा दो बार रामपुर से सांसद रह चुकी हैं। जया ने सपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और जीत हाासिल की। उन्होंने टीडीपी के सदस्य के रूप में राजनिति में कदम राखा, हालांकि, कुछ विवादों के कारण वह सपा में शामिल हो गईं।

जया प्रदा सुर्खियों में तब ज्यादा छाई रहीं जब उन्होंने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर आरोप लगाते हुए कहा था कि, वह उनकी नग्न तस्वीरें बांट रहे हैं। जया ने अमर सिंह के साथ 2011 में अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोक मंच की शुरुआत की, और 2012 के विधानसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश की 403 सीटों में से 360 पर उम्मीदवार खड़े किए। हालांकि इन चुनावों में उनकी पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली।       

इसे भी पढ़ें: चंडीगढ़ को पंजाब में ट्रांसफर करने वाले प्रस्ताव को खट्टर ने बताया निंदनीय, बोले- SYL मुद्दा सुलझाने के लिए पहले जाएं SC

राजनीति में आने से पहले जया प्रदा एक फिल्म एक्ट्रेस थीं। उन्होंने कई हिट फिल्में दी और कई अवार्ड्स भी जीते जिसमें राजीव गांधी पुरस्कार, फिल्मफेयर पुरस्कार की चार बार की विजेता रहीं, लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड शामिल है।दो दशकों से अधिक करियर में, जया प्रदा नेतेलुगु, हिंदी, कन्नड़, बंगाली, तमिल, मलयालम और मराठी से लेकर विभिन्न भाषाओं में 280 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। वह 1994 में तेदेपा में शामिल हुईं और जल्दी से पार्टी के रैंकों में चढ़ गईं।

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान