राज्यसभा चुनाव के लिए जयंत चौधरी ने दाखिल किया नामांकन, बोले- एकजुटता के साथ हम बढ़ेंगे आगे

By अंकित सिंह | May 30, 2022

राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने आज राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। लखनऊ में उन्होंने राष्ट्रीय लोक दल और समाजवादी पार्टी के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में नामांकन भरा। इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी मौजूद रहे। नामांकन के बाद जयंत चौधरी ने कहा कि प्रक्रिया हमने पूरी की है और मुझे उम्मीद है कि जिस तरह से गठबंधन मजबूती से लड़ता रहा है, एकजुटता के साथ हम आगे बढ़ेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं अखिलेश यादव जी को, समाजवादी पार्टी को और गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। मैं उत्तर प्रदेश की जनता का भी धन्यवाद देता हूं। 

इसे भी पढ़ें: 'हमारे संस्कारों में क्या अंतर है, इसे सदन ने देखा': पिता पर की गई टिप्पणी को लेकर मौर्य ने अखिलेश को आड़े हाथों लिया

उत्तर प्रदेश विधानसभा में सपा और उसके सहयोगी दलों और रालोद तथा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी गठबंधन के कुल 125 विधायक हैं और वे राज्यसभा चुनाव में तीन उम्मीदवारों को आसानी से जिता सकते हैं। इससे पहले आखिरी वक्त में समाजवादी पार्टी (सपा) और रालोद ने जयंत चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया था। सपा ने कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल और सपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य जावेद अली को बुधवार को ही अपना राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किया था।

प्रमुख खबरें

Opposition के हमलों के बीच क्या हटेंगे CEC Gyanesh Kumar? जानिए क्या है प्रक्रिया

विपक्षी MPs को बंदूक की नोक पर रोका गया, संजय राउत ने Election Commission पर साधा निशाना

गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा क्यों है खास, भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति से जुड़ा है विधान

Election Commission के खिलाफ INDIA गठबंधन के सांसदों का Jantar Mantar पर प्रदर्शन