जेडन शॉ के दो गोल, अमेरिका ने गोल्ड कप में अर्जेंटीना को 4-0 से हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2024

जेडिन शॉ के दो गोल से अमेरिका ने शुक्रवार रात कोनकाकॉफ महिला गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में अर्जेंटीना को 4-0 से शिकस्त दी। अमेरिका ने पहले 20वें मिनट तक 3-0 से बढ़त बना ली थी।

उसके लिये 19 साल की शॉ ने 10वें और 18वें मिनट में गोल दागे जबकि अनुभवी एलेक्स मोर्गन ने 19वें मिनट में हेडर के जरिये तीसरा गोल किया।

टीम के लिए अंतिम गोल लिंडसे होरान ने 77वें मिनट में पेनल्टी किक पर दागा। अमेरिका अब ग्रुप चरण के अंतिम मैच में सोमवार को मेक्सिको के सामने होगा जिसने डोमिनिक गणराज्य को 8-0 से मात दी।

प्रमुख खबरें

भांडुप में बस दुर्घटना: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिजन को अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

ठाकुर जी का बुलावा, पर भीड़ का खतरा! बांके बिहारी ने भक्तों से जताई 5 जनवरी तक दूरी बनाने की गुजारिश

त्रिपुरा के छात्र की हत्या देश में नफरत की स्थिति में चिंताजनक वृद्धि को दर्शाती है: अशोक गहलोत

बांग्लादेश: खालिदा जिया ने सैन्य तानाशाही के खिलाफ जन आंदोलन छेड़ा था, तानाशाह इरशाद का हुआ था पतन