सौराष्ट्र को पहली जीत दिलाने वाले जयदेव उनादकट ने की सगाई, देखें तस्वीर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2020

नयी दिल्ली। सौराष्ट्र को पहला रणजी खिताब दिलाने के दो दिन बाद तेज गेंदबाज कप्तान जयदेव उनादकट ने रविवार को सगाई कर ली। पोरबंदर के इस 28 वर्षीय गेंदबाज ने अपनी मंगेतर रिन्नी की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए यह खबर दी है। उन्होंने दिल के इमोजी और एक अंगूठी के साथ तस्वीर साझा करके लिखा ,‘‘ छह घंटे, दो वक्त का खाना और एक मड केक।’’

भारतीय टेस्ट खिलाड़ी और सौराष्ट्र के उनके साथी चेतेश्वर पुजारा ने उन्हें बधाई देते हुए कहा ,‘‘ परिवार में स्वागत है रिन्नी। मुझे बहुत खुशी है कि उनादकट को उसके जीवन का प्रेम मिल गया। ’’ पंजाब के तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल, हरफनमौला मनदीप सिंह और विदर्भ के हरफनमौला फैज फजल ने भी उनादकट को बधाई दी है।

प्रमुख खबरें

UNGA में China ने संरक्षणवाद को नकारा, Han Zheng बोले- विकास से ही संभव है शांति

Delhi के सुखदेव विहार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा